Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री इरफान अंसारी ने मानसिक रोग के मरीज का बेहतर इलाज हेतु सभी सिविल सर्जन को व्यवस्था करने का दिया निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को संगठन सीजन कार्यक्रम में बोकारो जिले में प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक के रुप में तैनात किया गया है. इसी क्रम में बोकारो पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा को लेकर पूर्व की सरकार पर हमला बोला है.

बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व में जिसकी भी सरकार रही वे लोग सिर्फ राजनीति करने का काम किए. मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सदर अस्पताल में मानसिक रोग के शिकार लोगों का बेहतर इलाज हो, इसके लिए सभी सिविल सर्जन को व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने कहा कि यह रिपोर्ट भी जिले से मांगी जा रही है कि कितने मानसिक रोगी इलाज कराने आ रहे हैं. इसमें बच्चों की संख्या कितनी है. क्योंकि बच्चे सबसे अधिक मानसिक रोग का शिकार हो रहे हैं. इसका मुख्य कारण मोबाइल है. हमें मानसिक रोगी का इलाज बेहतर करना है. गुरुवार को रिनपास के शताब्दी समारोह में देश के कोने कोने से मनोचिकित्सक आए थे. हम लोगों ने फैसला लिया है कि रिनपास को और भी अधिक साधन युक्त बनाएंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें