Live

JHARKHAND NEWS

धनबाद में एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा में परीक्षा केंद्र संचालक गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद: जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में हुए एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने परीक्षा केंद्र के संचालक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में उसने फर्जीवाड़े में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

दरअसल पिछले दिनों पुलिस ने एसएससी-सीजीएल परीक्षा के दौरान बिहार के रहने वाले एक अभ्यर्थी को फर्जीवाड़ा करते रंगेहाथ पकड़ा था. वह केंद्र के कंप्यूटर को हैक कर रिमोट कंट्रोल के माध्यम से परीक्षा दे रहा था. तकनीकी जांच में यह खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा केंद्र के अंदर से ही संचालित किया जा रहा था.

मामले में डीएसपी वन शंकर कामती ने बताया कि कुसुम विहार निवासी संचालक मृत्युंजय कुमार को कल रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है. डीएसपी ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में और लोग भी शामिल हो सकते हैं,जो साइबर माध्यम से इस तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं. पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें