Live

JHARKHAND NEWS

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के कांके रोड स्थित रॉक गार्डन में किया पौधरोपण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार को कांके रोड रॉक गार्डन पहुंचे. रॉक गार्डन परिसर में उन्होंने आम का वृक्ष लगाकर एक स्वच्छ और अच्छे हरियाली पर्यावरण का संदेश दिया.

पौधरोपण करने के बाद झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों से कहा कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं ताकि पर्यावरण को हमलोग बचा सकें. आज पर्यावरण की जो स्थिति हुई है उसके लिए कहीं ना कहीं हमसब लोग जिम्मेवार हैं. उन्होंने कहा एक गीत है दर्द तुम्हीं ने दिया है तो दवा भी तुम ही दोगे. इस मौके पर पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें