Live

JHARKHAND NEWS

स्कूल बस और टोटो में भीषण टक्कर, 7 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों में आक्रोश

S
Srishtyलेखक

बोकारो के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरकट्टा साइड में स्कूल बस और टोटो के बीच हुई टक्कर में सात वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र की पहचान आदर्श कुमार के रूप में हुई है, जो पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रामडीह गांव निवासी अनिल महतो का पुत्र है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे पत्थरकट्टा साइड में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि डीपीएस चास की स्कूल बस और ज्ञान दर्शन पब्लिक स्कूल से छुट्टी के बाद लौट रहे टोटो सवार छात्रों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टोटो पर सवार सात वर्षीय आदर्श कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। हादसे के कारणों और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पक्ष को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें