JHARKHAND NEWS
राजधानी रांची के बड़ा तालाब में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
राजधानी रांची के बड़ा तालाब में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अरफात के रूप में हुई है, जो पुरानी रांची के इमामबाड़ा चौक का रहने वाला था। युवक की मौत तालाब में डूबने से होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।रांची के बड़ा तालाब में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मोहम्मद अरफात पुरानी रांची के इमामबाड़ा चौक का रहने वाला था। तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई है। हालांकि, घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।