Live

JHARKHAND NEWS

रक्षाबंधन पर बोकारो के वृद्ध सेवा आश्रम पहुंचे कांग्रेस नेताओं को महिलाओं ने बांधी राखी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: रक्षाबंधन को लेकर बोकारो में सभी जगह उत्साह का माहौल है. लेकिन वृद्ध आश्रम में रहने वाली महिलाओं की आंखें आज भी अपने भाइयों के कलाई में राखी बांधने को लेकर टकटकी निगाह से उनका इंतजार कर रही है. उनसे मिलने उनके भाई नहीं आ रहे हैं. बोकारो के जोधाडीह मोड़ स्थित वृद्ध सेवा आश्रम में महिलाओं के इंतजार को कांग्रेस नेताओं ने पहुंचकर खत्म करने का काम किया.

कांग्रेस नेताओं ने वृद्ध आश्रम पहुंचकर उनके हाथों से अपनी कलाई में रक्षा सूत्र बंधवाने का काम किया. वहीं सभी को मिठाई भी खिलाने का काम किया. राखी बांधकर उनके दर्द को बांटने पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज कुमार ने कहा कि इन महिलाओं का भी कभी भरा पूरा परिवार हुआ करता था. आज भी उनके परिवार के सदस्य हैं लेकिन उन्हें वृद्ध आश्रम में रखा गया है. उनके दर्द को बांटने का काम हम लोगों ने किया है. अन्य नेताओं ने कहा कि हमें आज खुशी हुई कि उनके बीच आकर राखी बंधवाने का काम किया. वहां काम करने वाली एक महिला ने कहा कि उनकी निराशा को आप लोगों ने यहां पहुंच कर आशा में बदल दिया है. ये लोग काफी खुश हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें