JHARKHAND NEWS
कोयला और लोहे के बाद अब अस्पताल के डीजल पर चोरों का हाथ, स्कूटी से पहुंचे थे 5 शातिर
कोयला और लोहा चोरी के मामलों के लिए बदनाम इलाकों से अब चोरी की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया है। जी हाँ, अब अस्पतालों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मामला धनबाद के कतरास से जुड़ा है, जहाँ कोयलांचल में एक नया मामला सामने आया है—निचितपुर अस्पताल परिसर से डीजल चोरी का.अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बीती 22 सितंबर की रात को अस्पताल के पार्किंग जोन में रखे जनरेटर के पास से लगभग 40 लीटर डीजल चोरी हो गया। हैरानी की बात यह है कि डीजल दो अलग-अलग गैलन में रखा हुआ था, जो अगली सुबह अचानक गायब मिला।
जब अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की पड़ताल की, तो उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में जो दिखा, उसने सबको हैरान कर दिया। फुटेज के मुताबिक, 22 सितंबर की रात करीब 8:40 बजे जनरेटर के पास रखे गए डीजल के गैलन को कुछ लोग चुपके से ले जाते नजर आए। प्रबंधन का दावा है कि सीसीटीवी में साफ तौर पर पाँच लोग एक ही स्कूटी पर सवार होकर दो गैलन डीजल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कतरास थाने में लिखित आवेदन दिया है और पाँच नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। प्रबंधन द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनके नाम हैं:
फुलवार इलाके के रहने वाले विशाल कुमार सिंह, सौरव कुमार सिंह और सोमेन प्रामाणिक
प्रधानखंता के रहने वाले अखिल सिंह
और रघुनाथपुर के रहने वाले र रवि चौधरी
प्रबंधन ने पुलिस को पुख्ता सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया है। हालांकि, इन सभी आरोपितों की वास्तविक भूमिका क्या थी, इसकी पुष्टि पुलिस की गहन जांच के बाद ही हो सकेगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।