JHARKHAND NEWS
टोटो और ऑटो चालकों को ड्रेस व ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश
हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और पर्व-त्योहार के दौरान यातायात को नियंत्रित रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने टोटो एवं ऑटो चालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनूप प्रसाद ने चालकों से कहा कि वे अपने वाहनों को निर्धारित नियमों के अनुसार चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें।टोटो चालकों को वाहन का निबंधन कराने और निर्धारित ड्रेस पहनकर ही टोटो चलाने का निर्देश दिया गया है। टोटो चालकों के लिए ब्लू ड्रेस निर्धारित की गई है। वहीं ऑटो चालकों को खाकी ड्रेस पहनकर वाहन चलाने को कहा गया है।
प्रशासन का कहना है कि ड्रेस और निबंधन के माध्यम से अधिकृत चालकों की पहचान आसानी से हो सकेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।पर्व-त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने सभी चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर अनुशासन बनाए रखें, निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करें और यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।