Live

JHARKHAND NEWS

करोड़ों की लागत, खंडहर में तब्दील अस्पताल: खरौंधी का स्वास्थ्य उपकेंद्र बना 'हाथी का दांत', आज तक नहीं खुला एक भी ताला

S
Srishtyलेखक

झारखण्ड - उत्तर प्रदेश के सीमा पर अवस्थीत है खरौन्धी प्रखंड। इसके बाद उत्तर प्रदेश की सीमा लगती है वर्ष 2007 के मधुकोड़ा की सरकार मे बड़ी उम्मदी से इस प्रखंड के लोगो के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ उपकेंद्र का स्थापना किया गया था करोड़ों रुपय की लागत से स्वास्थ भवन भी आलीशान बना लेकिन यह भवन हाथी का दाँत ही साबित हो गया तब से लेकर आजतक इस भवन मे एक मरीज की इंट्री तो नहीं हुई लेकिन आसामजिक तत्वों का बसेरा जरूर बन गया। करोड़ों रुपय की लागत से बने इस भवन के अंदर सामग्री का अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी कर लिया गया लेकिन इसे पूछने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगो ने कहा की बहुत आसा था हमलोगो को इस अस्पताल से लेकिन ज़ब से बना तब से खुला ही नहीं। आज यह भवन खंडहर मे तब्दील हो गया है यंहा नशेड़ियों का अड्डा बन गया है अब यंहा के मरीज पास मे बने स्वास्थ केंद्र या रांची, बनारस जाते है कोई साधन भी उपलब्ध नहीं है।

हद तो तब हो जाती है ज़ब सरकार की राशि से बनी इस करोड़ों रुपय के बिल्डिंग को आजतक स्वास्थ विभाग ने हैण्डओवर तक नहीं लिया है और बड़े ही सफाई से कहते है की वह बिल्डिंग स्वास्थ विभाग का बना जरूर है लेकिन हम इसे अपने अंदर नहीं लिए है जिले के सिविल सर्जन ने साफ साफ कहा की यह भवन विभाग को कभी हैण्ड ओवर हुआ ही नहीं और यह बहुत पुराना मामला है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें