Live

JHARKHAND NEWS

आम जनता को परेशान करने का आरोप, SIR के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन

S
Srishtyलेखक

रांची के अरगोड़ा स्थित हरमू पार्क में लगाए गए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने की घटना को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर एफआइआर दर्ज कराया जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश विधायक नवीन जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोता गया और अप शब्दों का व्यवहार किया गया यह घटना हमारे लिए ही नहीं हर राष्ट्रवादी लोगों के आत्मा पर प्रहार करने का काम किया गया है और इस घटना पर सरकार मौनी बाबा बनी हुई है ऐसा तो नहीं कि अपराधियों के पीछे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है हमारी मांग है कि दोषीयों को अभिलंब गिरफ्तार करें और उसे कड़ी से कड़ी सजा देने का काम करें और रांची में जितने भी पार्क है उसमें सुरक्षा करने का काम करें एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों पर अंकुश लगे पुलिस अगर ऐसा नहीं करती है तो भाजपा ईंट से ईंट से बजाने का काम करेगी।

इस अवसर पर नवीन जायसवाल ने कहा कि देश के ऐसे महापुरुष जिन्होंने देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए उनकी प्रतिमा पर आज इस तरह का व्यवहार किया गया है कहीं ना कहीं साजिश की बू आती है इसको लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल एफआइआर दर्ज कराया है और अरगोड़ा थाना प्रभारी से मांग किया है कि इस एरिया का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उसे अरेस्ट कर उसे कड़ी से कड़ी से कार्रवाई करें उन्होंने दो दिन पहले रांची के ठेला वाला का दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी और उसके परिवार वालों के साथ पुनदाग टीओपी के सब इंस्पेक्टर ने अमानवीय व्यवहार किया था उसे घटना पर भी उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी एफआईआर किया गया है उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें