JHARKHAND NEWS
बिजली की बदहाली पर व्यवसायी संघ का हल्ला बोल, व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर सबस्टेशन पर डाला डेरा
फुसरो मे बिजली की अनियमित आपूर्ति और लगातार कटौती से परेशान फुसरो युवा व्यवसायी संघ एवं फुसरो के व्यवसायियों के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया.बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संघ के आह्वान पर व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दीं और फुसरो विद्युत सबस्टेशन के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया.इसके बाद व्यवसायी सबस्टेशन के पास ही धरने पर बैठ गए और बिजली विभाग की व्यवस्था के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की.
कारोबारियों का कहना है कि लगातार बिजली गुल रहने से व्यापार प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को भी रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी उठानी पड़ रही है.व्यवसायियों ने कहा कि दुकान छोड़कर सड़क पर उतरना उनकी मजबूरी है.लंबे समय से बिजली की समस्या झेल रहे कारोबारियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है.धरनास्थल पर व्यवसायियों ने नाराजगी का इजहार करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में अविलंब सुधार होना चाहिए.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।