Live

JHARKHAND NEWS

बोकारो में दिनदहाड़े बड़ी लूट, एटीएम कैश लोड करने जा रहे कर्मी से 21.40 लाख रुपये लूटे

S
Srishtyलेखक

बोकारो में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माराफारी थाना क्षेत्र के बोकारो नाथ धाम शिव मंदिर के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने हीटाची कंपनी के कर्मी से 21 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। कर्मी विजय कुमार नया मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से रकम लेकर कुर्मीडीह और बालीडीह स्थित हीटाची कंपनी के एटीएम में पैसे डालने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज और हाथापाई की और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।पीड़ित कर्मी विजय कुमार ने बताया कि दो दिनों तक बैंक बंद रहने के कारण आज अधिक राशि निकाली गई थी, जिसे दोनों एटीएम में जमा करना था। आमतौर पर वह कम रकम लेकर जाते हैं, लेकिन इस बार राशि अधिक थी। इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

वहीं, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। साथ ही, बिना निर्धारित प्रोटोकॉल के इतनी बड़ी रकम कैसे ले जाई जा रही थी, इसकी भी जांच की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें