Live

JHARKHAND NEWS

खास अंदाज़ में सीएम हेमंत और कल्पना: कभी चाय-पकौड़ी, तो कभी अमरूद का स्वाद

S
Srishtyलेखक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने अलग और सादगी भरे अंदाज़ से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनका जनता के बीच घुलना-मिलना और बिना किसी प्रोटोकॉल के आम लोगों की तरह समय बिताना हमेशा चर्चा में रहता है। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला बोकारो के कसमार में, जहाँ सड़क निरीक्षण के दौरान सीएम अचानक एक छोटी सी दुकान पर रुक गए। मंगलवार, 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने बोकारो जिले के कसमार में निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के बाद, जब सीएम का काफिला बाजारटांड़ चौक से गुजर रहा था, तो उन्होंने कुणाल जायसवाल की एक छोटी सी स्थानीय दुकान के पास अपनी गाड़ी रुकवाई। उनके साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी थीं।

स्थानीय लोग भी ये सब देखकर काफी खुश हुए.मुख्यमंत्री और विधायक ने दुकान पर लगभग 10 मिनट बिताए। इस दौरान कल्पना सोरेन ने खुद अपने हाथों से चाय बनाई। सीएम हेमंत सोरेन ने आम लोगों के साथ बेंच पर बैठकर गरमा-गरम चाय, पकौड़ी और जलेबी का लुत्फ उठाया।ऐसे में अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. लोगों ने सीएम और मैडम के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इतना ही नहीं, लौटते वक्त मुख्यमंत्री ने आलू चॉप, पकौड़ी और जलेबी पैक करवा ली, जिसे वे अपने साथ नेमरा ले गए।हांलांकि ये पहली बार नहीं हो रहा.इससे पहले, इसी साल 28 जून को जब मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जोन्हा फॉल घूमने जा रहे थे, तब भी उनका ऐसा ही सहज रूप देखने को मिला था।उस दिन सीएम खुद गाड़ी चला रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे फल बेच रहे एक बुजुर्ग को देखा, तो गाड़ी रोक दी। उन्होंने खुद रुककर अमरूद और जामुन के दाम पूछे, अपने हाथों से अमरूद चुने और खरीदे।

विकास के कामों की सख्त निगरानी और जनता के साथ ऐसा अपनापन—यही वो हेमंत सोरेन का अंदाज़ है जिसकी खुब चर्चा हो रही है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें