JHARKHAND NEWS
रांची के शूटिंग क्लब में हंगामा: बाथरूम में मोबाइल से वीडियो बनाने के आरोप पर भड़के अभिभावक
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अभिभावकों ने बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाए जाने के आरोप को लेकर विरोध जताया। आरोप क्लब के एक ट्रेनर पर लगाया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्लब के कुछ कर्मियों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।अभिभावकों का आरोप है कि क्लब के एक ट्रेनर ने बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाया। आरोप सामने आने के बाद अभिभावकों ने क्लब परिसर में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्लब के कुछ कर्मियों को डिटेन किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बाथरूम में वीडियो बनाने के आरोप में कितनी सच्चाई है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।