Live

JHARKHAND NEWS

मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी चक्का पटरी से उतरने के बाद आद्रा डीआरएम ने किया निरीक्षण,बीसीसीएल ब्लॉक दो,बरोरा एरिया वन जीएम रहे मौजूद

S
Srishtyलेखक

बाघमारा स्थित खानुडीह स्टेशन आद्रा रेल डिवीजन डीआरएम मुकेश गुप्ता पहुँचे।स्टेशन से मधुबन रेल साइडिंग निरीक्षण करने पहुँचे।बीसीसीएल ब्लॉक दो और बरोरा एरिया वन जीएम मजौद रहे।रविवार को मधुबन रेल साइडिंग में कोयला लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गया था।जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया था।मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रैक लोडिंग बाधित हो गई है।रेल पटरी को ठीक करने का काम जारी है।बीसीसीएल जीएम और स्थानीय रेल अधिकारी से घटना की जानकारी डीआरएम ने लिया।

वही डीआरएम मुकेश गुप्ता ने कहा कि साइडिंग देखने आये थे।काम सही हो रहा है।लक्ष्य प्राप्ति कर लेंगे।वही मालगाड़ी बेपटरी होने के सवाल पर अधिक जानकारी डीआरएम ने नही दिया।बीसीसीएल के साथ रेल मिलकर काम कर रही है।मधुबन रेल साइडिंग बहुत महत्वपूर्ण साइडिंग है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें