JHARKHAND NEWS
मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर रांची विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
रांची:झारखंड के उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के बाद राज्य में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है. इसको लेकर रांची विश्वविद्यालय में भी शोक की लहर है.
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर सरोज शर्मा की अध्यक्षता में मंत्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रोफेसर शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा. स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.
बता दें कि मंत्री सुदिव्य कुमार का हार्ट अटैक से रविवार की सुबह गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में निधन हो गया. इसको लेकर राज्य सरकार ने 6 और 7 सितंबर को झारखंड में राजकीय शोक की घोषणा की.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।