Live

JHARKHAND NEWS

गिरिडीह में डीसी के नाम पर साइबर ठगी, 20 हजार की धोखाधड़ी; अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज।

S
Srishtyलेखक

गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी WhatsApp अकाउंट बनाने और साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में खुशी रानी शर्मा से 20 हजार रुपये की ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। घटना को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिला प्रशासन के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। दोषी की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी अधिकारी के नाम, फोटो या पदनाम से WhatsApp अथवा सोशल मीडिया पर संदेश मिलने पर उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। किसी अनजान नंबर से पैसे मांगे जाने पर बिना आधिकारिक सत्यापन के राशि ट्रांसफर न करें।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि सरकारी अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर ठगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें