Live

JHARKHAND NEWS

मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजाम के खिलाफ चतरा में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

S
Srishtyलेखक

मणिपुर के कांग्रेस सांसद सह JNU प्रोफेसर डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चतरा में भाजपा महिला मोर्चा ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पार्टी के नेता समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

प्रदर्शनकारियों ने मामले को लेकर आक्रोश जताया और आरोपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रैली के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने पीड़ित युवतियों को न्याय दिलाने की आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पाए जाने पर आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। ऐसे मामलों में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा मिलनी चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें