Live

JHARKHAND NEWS

राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन उद्यान भ्रमण करने आये आगंतुकों से मिले, छात्र-छात्राओं से किया संवाद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को 52324 लोगों ने राजभवन उद्यान का भ्रमण एवं परिदर्शन किया. इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्यान घूमने आये लोगों से मिले.

आपको बता दें कि राज्यपाल के निर्देशानुसार राजभवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु दिनांक 6 फरवरी से 12 फरवरी, 2025 तक खोला गया है. उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है एवं प्रवेश राज भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांचोपरांत 1 बजे अपराह्न तक है.

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को राजभवन उद्यान घूमने आये आगंतुकों से मिले. उन्होंने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों, विशेषकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया. राज्यपाल ने उनकी जिज्ञासाओं का उत्तर दिया एवं उनकी प्रतिक्रियाएँ जानी. इस दौरान उन्होंने आगंतुकों के साथ तस्वीरें खिंचवाई. राज्यपाल की सहजता और आत्मीयता ने सभी आगंतुकों को अभिभूत कर दिया.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें