Hindi News / अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का हुआ आयोजन

JHARKHAND NEWS : अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 का हुआ आयोजन

Edited By:  |
jharkhand news

रांची:अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके विश्वविद्यालयी जीवन की नई शुरुआत को दिशा देने के उद्देश्य से‘स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम2026’का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था,कैंपस सुविधाओं,संस्थागत मूल्यों,छात्र गतिविधियों तथा विभिन्न सहयोगी प्रणालियों से परिचित कराना था.

कार्यक्रम में डॉ. अतुल चौहान,चांसलर,अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए तीन‘सी’—Courage (साहस), Character (चरित्र) औरCompassion (करुणा) को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने,नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि अमिटी के विद्यार्थियों में भविष्य के नेतृत्वकर्ता बनने की व्यापक संभावनाएं हैं.

यू. रामचंद्रन,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट,अमिटी एजुकेशन ग्रुप ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि अमिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं,बल्कि एक परिवार की तरह है,जहां आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार,परंपरा,मूल्य,नैतिकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को भी महत्व दिया जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को अमिटी परिवार का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए कहा कि एक‘अमिटियन’के रूप में अर्जित मूल्य और अनुभव उनके जीवनभर साथ रहेंगे.

डॉ. प्रीति सहनी,कंट्री हेड एवं असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट,अमिटी एजुकेशन ग्रुप ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि करियर,पैकेज और पद जीवन में महत्वपूर्ण हैं,लेकिन एक सफल प्रोफेशनल के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनना अधिक महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व,व्यवहार और मानवीय मूल्यों के विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया.

डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव,वाइस चांसलर,अमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया. उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता,अनुसंधान,करियर विकास,नैतिक मूल्यों और समग्र व्यक्तित्व निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी आवश्यक है. इस दिशा में इंटर्नशिप,इंडस्ट्रियल विजिट,फील्ड एक्सपोजर,प्रशिक्षण एवं विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है.

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के विभिन्न अकादमिक विभागों,छात्र क्लबों,सह-पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों,इंटरैक्टिव सेशंस,क्लब इंट्रोडक्शन,कैंपस टूर और एलुमनाई इंटरैक्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को नए वातावरण को समझने तथा अपने सहपाठियों और शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर मिला.

कार्यक्रम ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं सामाजिक वातावरण से जुड़ने के साथ-साथ अपने लक्ष्यों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान किया. कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत करने का संकल्प लिया.

स्टूडेंट ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 ने विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालयी जीवन की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत सुनिश्चित की तथा उन्हें ज्ञान, कौशल, मूल्य और उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.