Live

JHARKHAND NEWS

रामगढ़ के सौंदा बस्ती में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का CCL के GM ने किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़:जिले के सौंदा बस्ती स्टेडियम में जिला स्तरीय तीन दिवसीय खो-खो चैंपियनशिप का मुख्य अतिथि सीसीएल महाप्रबंधक अजय सिंह ने शुभारंभ किया. इससे पूर्व कार्यक्रम में उनका अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सौंदा डीपीओ कामेश्वर मेहता मौजूद रहे.

बता दें कि सौंदा बस्ती स्टेडियम में जिला स्तरीय तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का पूरे विधि-विधान से ग्राउंड पूजा करके उद्घाटन कराया गया. प्रतियोगिता में 6 प्रखंडों के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें गोला,चितरपुर, दुलमी, पतरातु, रामगढ़, मांडू शामिल है. इस मौके पर मुख्य अतिथि सीसीएल जीएम अजय सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिता को हमें प्राथमिकता देने की आवश्यकता है. जीवन में शिक्षा के साथ खेल प्रतियोगिता भी जरूरी है. हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो खेल से भी अपना भविष्य बना सकते हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें