Live

JHARKHAND NEWS

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने की मुलाकात

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान झारखंड प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात,संगठन की मजबूती,आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई. दोनों नेताओं के बीच हुई यह मुलाकात झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा देने वाली मानी जा रही है.

मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट के बाद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्नेहिल मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संगठन के प्रति उनका समर्पण,संघर्ष और सेवा की प्रतिबद्धता पहले से और अधिक सशक्त हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि विचारधारा और संवैधानिक मूल्यों की सशक्त आवाज है,जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

धीरज साहू ने यह भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मूल उद्देश्य सामाजिक न्याय,समावेशी विकास और आम जनता के अधिकारों की रक्षा करना है. आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव,घर-घर तक मजबूती से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को और संगठित किया जाएगा. विशेष रूप से युवाओं,महिलाओं और किसान वर्ग को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा.

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भी झारखंड संगठन की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास है. सभी को टीम भावना के साथ काम करते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा.

इस मुलाकात को झारखंड में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें