Live

JHARKHAND NEWS

छठ महापर्व को लेकर एक्शन मोड में गिरिडीह नगर निगम, मेयर-डिप्टी मेयर ने संभाला मोर्चा

S
Srishtyलेखक

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गिरिडीह नगर निगम एक्शन मोड में आ गया है। छठ व्रतियों को घाटों पर किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने निगम की टीम के साथ आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया।इस दौरान नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा सहित निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। टीम ने अरगाघाट, मेट्रोस गली, चिरैयाघाट, झरियागादी, दीनदयाल और शास्त्री नगर छठ घाट समेत कई प्रमुख घाटों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, रोशनी, घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की स्थिति देखी गई। वहीं, घाट समितियों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।मेयर और डिप्टी मेयर ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि छठ पूजा से पहले सभी घाटों की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अब नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती निरीक्षण में दिए गए निर्देशों को समय रहते जमीन पर उतारने की है, ताकि छठ व्रतियों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल मिल सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें