JHARKHAND NEWS
चाईबासा...पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भनगांव के पास जंगल में एक हथिनी (मादा हाथी) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला,इला
झारखंड के चाईबासा से चिंताजनक खबर है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के भनगांव जंगल में एक मादा हाथी (हथिनी) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।मामला तब सामने आया जब आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जंगल में हथिनी का शव देखा। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और आसपास के दर्जनों गांवों से भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, प्रारंभिक जांच में हथिनी की मौत के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। वन विभाग ने कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सके।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस घने जंगल में हथिनी की मौत कैसे हुई? क्या यह किसी प्राकृतिक कारणों से हुई मौत है, या फिर इसके पीछे कोई साजिश या लापरवाही है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला बीमारी का है या किसी और दुर्घटना का।
लेकिन इस घटना ने एक बार फिर झारखंड के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा और उनकी लगातार हो रही मौतों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि वन विभाग की जांच रिपोर्ट में क्या सच सामने आता है और क्या दोषियों पर कोई कार्रवाई होती है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।