Live

JHARKHAND NEWS

चतरा में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, कुख्यात शूटर आनंद कुमार को लगी गोली

S
Srishtyलेखक

राहुल दुबे गैंग के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार अहले सुबह टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंग का कुख्यात शूटर आनंद कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह चतरा सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब तीन से साढ़े चार बजे के बीच आम्रपाली परियोजना क्षेत्र के होन्हे गांव से गोड़वाइर जाने वाले रास्ते के जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, घायल आनंद कुमार आम्रपाली AVS कंपनी के कार्यालय में हुई गोलीबारी और हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित होटल एके इंटरनेशनल के बाहर हुए गोलीकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा है। इन दोनों घटनाओं में उसकी संलिप्तता की बात सामने आई है।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड हथियार और तीन जिंदा कारतूस के साथ खाली खोखे भी बरामद किए हैं। घायल अपराधी को चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।पुलिस अब राहुल दुबे गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें