Live

JHARKHAND NEWS

कोडरमा में चोरों का आतंक, सतगावां थाना क्षेत्र में बंद पड़े पैतृक घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

S
Srishtyलेखक

कोडरमा जिले के सतगावां मे बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने 15 लाख की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई गांव का है। यहाँ स्वर्गीय विनोद सिंह के पुत्र कुणाल सिंह के पैतृक घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित कुणाल सिंह सपरिवार महाराष्ट्र के नागपुर में रहते हैं। वे 4 से 6 महीने में एक बार गांव आते हैं। बीते 6 सितंबर को वो नागपुर लौट गए थे, तब से घर बंद पड़ा था। शुक्रवार सुबह 11 बजे उनके चचेरे भाई ने फोन पर सूचना दी कि घर का मुख्य ताला टूटा है और सामान बिखरा पड़ा है।

चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर घर में घुसे और अलमीरा की तिजोरी तोड़कर सोने की चेन, कान की बाली, कंगन और चांदी की पायल समेत कीमती जेवरात ले उड़े। पीड़ित के मुताबिक करीब 15 लाख की चोरी हुई है, हालांकि असली नुकसान का पता उनके लौटने के बाद ही चलेगा। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है, वहीं इस वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें