JHARKHAND NEWS
सीएम हेमन्त सोरेन के राजनीतिक जीवन पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन, लेखकों ने की भेंट
कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक अहम मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने भेंट की। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान दोनों अतिथियों ने मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक सफर और जीवन पर आधारित दो विशेष पुस्तकें भेंट कीं। कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में एक अहम मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने भेंट की।
इस सौजन्य मुलाकात के दौरान दोनों अतिथियों ने मुख्यमंत्री को उनके राजनीतिक सफर और जीवन पर आधारित दो विशेष पुस्तकें भेंट कीं। इन दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था द्वारा किया गया है। जैसा कि शीर्षकों से ही स्पष्ट है, इनमें झारखंड की राजनीति, सत्ता के समीकरणों, संघर्षों और आदिवासी अस्मिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समेटने का प्रयास किया गया है। एक ओर जहाँ हिंदी संस्करण ऐतिहासिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के साथ संघर्ष की दास्तान को रेखांकित करता है, वहीं अंग्रेज़ी पुस्तक राष्ट्रीय और व्यापक पाठक वर्ग के बीच झारखंड की राजनीतिक गतिशीलता पर विमर्श को आगे बढ़ाती है।
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।