Live

JHARKHAND NEWS

नक्सलियों से लोहा लेने वाला पूर्व SPO आज न्याय के लिए मोहताज, थाना प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप

S
Srishtyलेखक

जिन नक्सलियों से लड़कर पुलिस का साथ दिया, आज वही पूर्व SPO न्याय के लिए अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने को मजबूर है। पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ काम कर चुके पूर्व SPO गणेश सिंह ने थाना प्रभारी अमीमुल एक्का के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी,ADG CID तक शिकायत पहुंचाई गई है। आरोप हैं अवैध वसूली के, तस्करी के और निजी बैंक खाते में पैसे मंगवाने के। गणेश सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।गणेश सिंह का दर्द भी सामने आया है।

उनका कहना है कि नक्सलियों से लड़ना आसान था, लेकिन कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर न्याय मांगना मुश्किल हो गया है। अब हालात ऐसे हैं कि जो कभी पुलिस के साथ नक्सल अभियान में शामिल था, वही अपनी जान की सुरक्षा के लिए गुहार लगा रहा है।गणेश सिंह ने थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उन्हें आशंका है कि उन्हें किसी भी वक्त फर्जी मुकदमे में फंसाया जा सकता है। इसी आशंका के बीच उन्होंने उच्चाधिकारियों से सुरक्षा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सवाल यह है कि अगर शिकायतकर्ता के आरोपों में सच्चाई है, तो कार्रवाई कौन करेगा? और अगर आरोप गलत हैं, तो जांच से सच्चाई सामने क्यों नहीं लाई जाए?पुलिस व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए जरूरी है कि शिकायत को गंभीरता से लिया जाए, आरोपों की निष्पक्ष जांच हो और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जा

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें