Live

JHARKHAND NEWS

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने बाबा मंदिर में की पूजा, कहा-बिहार में एनडीए की जबरदस्त लहर, इस बार बनेगी एनडीए की सरकार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे गुरुवार को बाबानगरी देवघर पहुंचे. देवघर बाबा मंदिर में उन्होंने बाबा वैद्यनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए कामना की.

बाबा मंदिर में पूजा के बाद विनय सहस्त्रबुद्धे ने परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वह हाल ही में भागलपुर जिले के दौरे पर थे. वहाँ उन्होंने जनता का उत्साह देखा. उन्होंने दावा किया कि पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त लहर है और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद सरकार बनेगी.

विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और जनता भाजपा के कामकाज से संतुष्ट है.

बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पत्रकारों से संवाद के बाद विनय सहस्त्रबुद्धे देवघर से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

देवघर से अमर पाठक की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें