Live

JHARKHAND NEWS

रांची के पंडरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

S
Srishtyलेखक

रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। बाइक और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बनहौरा निवासी अमन बारला और आशीष तिर्की की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश है और लोग सड़क पर उतरकर विरोध जताया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क पर लोगों के जुटने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रक की तलाश कर रही है। साथ ही दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जाम कर रहे हैं मृतक के परिजनों ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की है। साथ ही स्थानीय लोगों ने मृतक के बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए देने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा लिखित में मांग की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें