Live

JHARKHAND NEWS

गिरिडीह में फिर धंसी जमीन: डेंजर जोन घोषित लंकास्टर अस्पताल परिसर में भू-धंसान से दहशत

S
Srishtyलेखक

गिरिडीह बनियाडीह स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में शनिवार की रात एक बार फिर भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। रात करीब नौ बजे अचानक जमीन धंसने से परिसर में बने रसोईघर और जनरेटर रूम को भारी नुकसान पहुंचा। जमीन धंसने की आवाज और स्थिति बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से कई परिवार घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने सामान को टेंपो में लादकर सुरक्षित स्थान की ओर ले जाना शुरू कर दिया।बताया गया कि करीब एक माह पूर्व भी अस्पताल परिसर में भू-धंसान हुआ था।

इसके बाद अस्पताल की सेवाओं को बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में स्थानांतरित कर दिया गया था। सीसीएल प्रबंधन ने सुरक्षा कारणों से पूरे परिसर को डेंजर जोन घोषित करते हुए वहां रह रहे लोगों को क्वार्टर खाली करने का निर्देश दिया था।कर्मचारियों और उनके परिवारों को वैकल्पिक आवास में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया के बीच दोबारा भू-धंसान की घटना ने खतरा और बढ़ा दिया है। अब प्रभावित परिवारों की सुरक्षित शिफ्टिंग और क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को लेकर प्रबंधन से ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें