JHARKHAND NEWS
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने DC अनन्य मित्तल को पिछले दिनों हुए चुनाव के सफल संपादन हेतु किया सम्मानित
जमशेदपुर: 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली में सम्मानित किया. यह सम्मान उपायुक्त अनन्य मित्तल को लोकसभा और विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संपादन के लिए जेनरल कैटिगरी अवॉर्ड श्रेणी में दिया गया है.
बता दें कि विगत लोकसभा और विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के कारण चुनाव आयोग ने DC अनन्य मित्तल का चयन किया था.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।