JHARKHAND NEWS : श्रावणी मेला 2026 में बाबा के दर्शन सिर्फ 5 मिनट में, जानें क्या है नया कूपन और कतार सिस्टम
विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 के शुरू होने से पहले, बाबा बैद्यनाथ के भक्तों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। अगर आप भी इस साल देवघर जाने की सोच रहे हैं, तो बाबा नगरी में आपका स्वागत एक बेहद हाईटेक और नई व्यवस्था के साथ होने जा रहा है।देवघर के बाबा मंदिर परिसर में सालों से चली आ रही जाम की समस्या अब हमेशा के लिए खत्म होने वाली है। कूपन कतार यानी शीघ्रादर्शनम और आम कतार को अलग-अलग रास्तों से चलाने के लिए बन रहे नए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है।आखिर इस नई व्यवस्था से क्या बदलेगा? आइए इसे समझते हैं।
अब तक मंदिर के टी-जंक्शन (T-Junction) पर कूपन कतार और सामान्य कतार एक साथ मिल जाती थीं। रास्ता संकरा होने के कारण वहां भारी जाम लग जाता था और भक्तों को घंटों धूप और भीड़ में खड़ा रहना पड़ता था।"अब कूपन और सामान्य कतार के श्रद्धालु अलग-अलग रास्तों और ओवरब्रिज से आगे बढ़ेंगे। दोनों कतारें सिर्फ बाबा मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही मिलेंगी। इस वजह से लाइनें बिना रुके लगातार चलती रहेंगी और श्रद्धालु मात्र 2 से 5 मिनट के भीतर बाबा के दर्शन कर बाहर निकल सकेंगे।"
ओवरब्रिज का ढांचा पूरी तरह तैयार है। चूंकि मामला लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए अगले एक हफ्ते तक इस पुल का बारीकी से सेफ्टी और लोड टेस्ट (Technical Inspection) किया जाएगा। प्रशासन से ग्रीन सिग्नल मिलते ही 15 जुलाई से इसे आम जनता को सौंप दिया जाएगा।