Live

JHARKHAND NEWS

रांची में सनसनीखेज वारदात, हथियारबंद अपराधियों ने कृषि पदाधिकारी को बनाया बंधक, की डकैती; पुलिस रेस

S
Srishtyलेखक

राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले इन दिनों पूरी तरह बुलंद हैं। ताजा मामला रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड इलाके का है, जहाँ एक तीन मंजिला मकान में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यह मकान कृषि विभाग में कार्यरत रामाशंकर प्रसाद का है। बीती रात, हथियारों से लैस 05 अपराधी जबरन उनके घर में दाखिल हुए और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने घर में रखे कीमती गहने और नकदी पर हाथ साफ किया और बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस, टेक्निकल सेल और डॉग स्क्वॉयड की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू कर दी।

हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस के हाथ अब तक डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस घर के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जाँच की जा रही है।

गौरतलब है कि इस बड़ी घटना से ठीक पहले, रविवार की रात इसी कांके थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के बाहर अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की थी। पुलिस उस मामले की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि अपराधियों ने इस दूसरी बड़ी घटना को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

अब देखना यह होगा कि राजधानी की कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले ये शातिर अपराधी कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें