Live

JHARKHAND NEWS

गिरिडीह में मोंगिया स्टील लिमिटेड के चेयरमेन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने जरुरतमंदों के बीच बांटे कंबल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह:जिले में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर ग्रामीण इलाकों में शीतलहर ने भीषण रुप धारण कर लिया है. ऐसी स्थिति को देखते हुए मोंगिया स्टील लिमिटेड के चेयरमेन डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया द्वारा पिछले दिनों कंबल का वितरण किया गया था. लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण इलाके के कई जनप्रतिनिधियों ने इलाके के जरुरतमंदों के बीच और कंबल बांटने की सलाह दी. इसी क्रम में शनिवार को चुंजका पंचायत के दो मोहल्ले बुढ़ियाडीह एवं 25 नंबर में लगभग डेढ़ सौ जरुरतमंदों को कंबल वितरित किया गया.

डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि मोंगिया स्टील लगातार प्रत्येक क्षेत्र में अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह करता चला आया है. इसी कड़ी में आज भी कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ है जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें