JHARKHAND NEWS
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माता स्वo रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज अपनी दिवंगत माता स्व० रूपी सोरेन के प्रति अपनी गहरी आत्मीयता और अटूट परंपरा का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री आज अपने पैतृक गाँव नेमरा (रामगढ़) पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपनी पूजनीय माता के श्राद्ध कर्म के सातवें दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी स्वर्गीय माता की आत्मा की शांति के लिए परंपरा के अनुरूप दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। यह एक बेहद भावुक क्षण था, जिसमें मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ गाँव के तमाम ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। आधुनिक जिम्मेदारियों के बीच अपनी परंपराओं और जड़ों से जुड़े रहने का यह दृश्य हर किसी को भावुक कर गया.
झारखंड से संदीप यादव की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।