Live

JHARKHAND NEWS

डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मधुपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए जरुरी निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मधुपुर : आसनसोल रेलमंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य ने गुरुवार को मधुपुर जंक्शन पहुंचकर स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

डीआरएम ने विशेष ट्रेन से मधुपुर पहुंचे जहां रेलवे अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुलभ शौचालय,बुकिंग ऑफिस,सर्कुलेटिंग एरिया,प्लेटफॉर्म परिसर सहित अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं,ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

डीआरएम ने साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधा से जुड़े कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा. निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा भी की.

अमर पाठक की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें