Live

JHARKHAND NEWS

लाइब्रेरी में आग की अफवाह, शार्ट सर्किट और फायर एक्सटिंग्विशर चलने से सहमे छात्र, मची भगदड़

S
Srishtyलेखक

स्टेट लाइब्रेरी में अचानक आग लगने की अफवाह से छात्र-छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एमसीबी ट्रिप होने के बाद कुछ छात्रों ने फायर एक्सटिंग्विशर चालू कर दिया, जिससे लाइब्रेरी में मौजूद विद्यार्थियों में दहशत का माहौल बन गया।घटना की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाइब्रेरी में आग लगने की बात अफवाह निकली। वहीं, काफी देर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्टेट लाइब्रेरियन ज्योति कुमारी ने बताया कि लाइब्रेरी में आग नहीं लगी थी, बल्कि एमसीबी ट्रिप होने के कारण छात्र डर गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें