Live

CRIME NEWS

सुनसान में युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, आपत्तिजनक सामान बरामद

S
Simran Chaudharyलेखक

SARAIKELA : राधा स्वामी सत्संग खरकई नदी किनारे सासन के पास से पुलिस ने सुबह एक युवती का शव बरामद किया है, जिसकी पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव के पास से शराब की बोतल समेत आपत्तिजनक सामान बरामद की हैं, जिससे आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्कर्म किए जाने के बाद संभवत पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में मौके पर मौजूद एसडीपीओ समीर कुमार सेवइयां ने बताया की पुलिस ने शव के कुछ दूरी के पास से सीमेंट का एक स्लैब टुकड़ा बरामद किया है, जिस पर खून के निशान है। संभवत इसी से कुचलकर युवती की हत्या कर दी गई है, फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

घटना के बाद एसडीपीओ समीर कुमार सेवईया ने सरायकेला पुलिस को आसपास क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा की जांच करने का आदेश दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है की युवती संभवत किसी शादी विवाह या सामूहिक आयोजन में बीते रात शामिल होने पहुंची थी, जिसके बाद उसके साथ ये घटना घटित हुई हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें