Hindi News / सेक्टर-12 थाना क्षेत्र: वास्तु विहार फेस-5 में पड़ोसियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल...

JHARKHAND NEWS : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र: वास्तु विहार फेस-5 में पड़ोसियों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

Edited By:  |
jharkhand news

बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सातनपुर स्थित वास्तु विहार फेस-5 में दो पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि ये पूरी हिंसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.दो पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों तरफ से लात-घूंसे और मारपीट की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी झड़प गौतम झा नाम के व्यक्ति के साथ हुई है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने लगे। मामला तूल पकड़ते ही पीड़ित पक्ष की ओर से सेक्टर-12 थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है। फिलहाल सेक्टर-12 थाना पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर छोटी-छोटी पड़ोसी की लड़ाइयां इतनी हिंसक रूप क्यों ले लेती हैं। बोकारो पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

.