Live

JHARKHAND NEWS

रांची में करमा पूजा की तैयारियां जोरों पर, निगम की 28 टीमें अखड़ा और सरना स्थलों की व्यवस्था में जुटीं

S
Srishtyलेखक

प्राकृतिक पर्व करमा पूजा को लेकर रांची में तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक करमा पर्व झारखंड के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पर्व को लेकर रांची नगर निगम की ओर से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।वहीं, नगर निगम की मेयर लगातार शहर के अलग-अलग सरना स्थलों और अखड़ों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा ले रही हैं। मेयर ने कहा कि निगम की कोशिश है कि करमा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

करमा पूजा को लेकर डस्टिंग, अस्थायी शौचालय, लाइटिंग और साफ-सफाई समेत कई जरूरी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। निगम की 28 टीमें लगातार हर वार्ड के अखरो में तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, ताकि श्रद्धालु पूरे हर्ष और उल्लास के साथ करमा पर्व मना सकें।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें