Live

JHARKHAND NEWS

कोडरमा पुलिस के 'ऑपरेशन विश्वास' को बड़ी कामयाबी, 53 लाख के 177 मोबाइल बरामद

S
Srishtyलेखक

कोडरमा पुलिस के ऑपरेशन विश्वास को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 53 लाख रुपये मूल्य के 177 चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल सिर्फ कोडरमा के ही नहीं, बल्कि देश के 15 राज्यों से ट्रैक किए गए हैं। बता दें कि आम लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल को वापस दिलाने के लिए कोडरमा पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तकनीकी शाखा ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डाटा विश्लेषण के जरिए 177 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 53 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद मोबाइल में 56 मोबाइल कोडरमा जिले के हैं, जबकि 121 मोबाइल देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से गुम/चोरी हुए थे। सबसे ज्यादा 35 मोबाइल महाराष्ट्र से, 31 दिल्ली से, 13 पश्चिम बंगाल और 13 तेलंगाना से बरामद हुए हैं।

सके अलावा कर्नाटक से 08, केरल से 05, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से 03-03, हरियाणा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ से 02-02 तथा राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गोवा और दादर नगर हवेली से 01-01 मोबाइल बरामद किया गया है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वैध मालिकों को लौटा दिए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में खुशी है और लोग ऑपरेशन विश्वास की सराहना कर रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें