Live

JHARKHAND NEWS

रांची में 12 से 26 जनवरी तक हॉकी इंडिया लीग का आयोजन, दर्शकों के लिए होगा प्रवेश नि:शुल्क

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

RANCHI : राजधानी रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में 12 जनवरी से 26 जनवरी तक हॉकी इंडिया लीग(HIL)का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 4 और पुरुष वर्ग की 8 टीमें भाग लेगी. विभिन्न टीमों में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सह झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के अलावा निक्की प्रधान,संगीता कुमारी,ब्यूटी डुंगडुंग,दीपिका सोरेंग,बिनिमा धान खेलती दिखेंगी.

आपको बता दें कि रांची में आगामी12जनवरी से26जनवरी तकहोने वाले हॉकी इंडिया लीग(HIL)प्रतियोगिता को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. इस मैच का आयोजन राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में होना है. इस लीग मैच में कुल4टीमें शामिल हो रही है.2टीम पहले ही रांची पहुंच चुकी है और2टीम आज रांची पहुचेंगी.

बता दें किHILमें भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान खेल रत्न हरमनप्रीत सिंह समेत विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते नजर आयेंगे. हॉकी झारखंड के मुताबिक 12 जनवरी से प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से एचआइएल के मैच होंगे. सभी मैच दर्शकों के लिए पूर्ण रुपेण नि:शुल्क रहेगा. दर्शकों को मैच देखने के लिए किसी भी तरह का स्क्रेज,एसएमएस या टिकट की आवश्यकता नहीं होगी. स्टेडियम में दर्शक सीधे प्रवेश कर मैच का आनंद ले सकते हैं. गौरतलब है कि देश में महिला वर्ग के लिए पहली बारHILआयोजित किया जा रहा है जबकि पुरुष वर्ग का 2017 के बाद पुन:शुरु हो रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें