JHARKHAND NEWS
एड्स के प्रति जागरूकता को लेकर रोहतास में निकली रैली, स्वास्थ्य कर्मियों और छात्रों ने लिया हिस्सा
जिला एड्स नियंत्रण विभाग के तत्वावधान में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट सासाराम से हरी झंडी दिखाकर डीडीसी आकांक्षा आनंद ,सीएस डॉ मणिराज रंजन उपाधीक्षक डॉ बीके पुष्कर आदि ने किया। एड्स जागरूकता रैली में स्वास्थ्य कर्मी तथा मेडिकल विद्यार्थियों तथा एनसीसी कैडेट्स की मौजूदगी में जागरूकता रैली निकाली गई। एड्स जागरूकता रैली सासाराम विभिन्न चौक चौराहे से शिवसागर इलाके से होते हुए पुनः सदर अस्पताल रैली पहुंचा।
एड्स को लेकर सदर अस्पताल सासाराम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एड्स नियंत्रण जागरूकता पहचान तथा एड्स से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग रोहतास ने किया । एड्स नियंत्रण विभाग के सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट सासाराम से डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया। डीडीसी आकांक्षा आनंद ने बताया कि कलेक्ट्रेट सासाराम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो जिले के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर एड्स के प्रति लोगों की जागरूक करने का प्रयास किया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।