Live

JHARKHAND NEWS

इरफान अंसारी का विवादित बयान: पीएम मोदी मांगें सोनिया गांधी से माफी, बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

S
Srishtyलेखक

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। जामताड़ा में उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान का रूप और त्याग की मूर्ति बताया। इरफान अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश और पार्टी के लिए बहुत बड़ा त्याग किया है और तमाम चुनौतियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी को सोनिया गांधी के पैर पड़कर माफी मांगनी चाहिए। मंत्री ने अपनी किताब 'A Journey of Love' का जिक्र करते हुए इसे प्रेम, त्याग और संघर्ष का संदेश देने वाली प्रेरणादायक पुस्तक बताया।इरफान अंसारी के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है बीजेपी ने इरफान अंसारी को बड़बोले और नालायक मंत्री बताते हुए कहा कि उन्हें देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सोनिया गांधी पर यह पुस्तक कांग्रेस की असली कहानी बयां करता है कि किस तरीके से देश को तोड़ने का इन लोगों ने काम किया है। बीजेपी ने तंज करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में फिर एक पुस्तक लिखनी होगी कि आखिर कांग्रेस कैसे समाप्त हुआ।

मामले पर कांग्रेस ने मंत्री इरफान अंसारी के बयान का समर्थन किया है।कांग्रेस ने कहा कि इरफान अंसारी ने जो कहा है उस पर प्रधानमंत्री को ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपने सोनिया गांधी पर क्या-क्या टिप्पणी नहीं की है। वहीं उन्हें कहा कि माफी मांगने से कोई छोटा तो नहीं होता।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें