WEATHER NEWS : झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, प्रचंड गर्मी से मिली बड़ी राहत

Edited By:  |
jharkhand news

RANCHI : बीते कई दिनों से झारखंड की राजधानी रांची में प्रचंड गर्मी ने लोगों की जान मुश्किल बना दी थी। लगातार बढ़ते तापमान ने जनता को बेहाल कर रखा था लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदलकर सुहाना बना दिया है। रांची के विभिन्न इलाकों में हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने गर्मी की तपिश को कम कर दिया है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने पहले ही 18 मई से 25 मई के बीच झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई थी। आज यह पूर्वानुमान सही साबित हुआ और रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में बादलों ने गरज-चमक के साथ बारिश की। कई इलाकों में बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को अचानक आए मौसम बदलाव का अहसास हुआ।

बारिश के कारण पारा गिर गया है, जिससे तापमान में काफी कमी आई है। गर्मी से तंग आए रांची वासियों अब अपने घरों के बाहर खुली हवा का आनंद ले रहे हैं। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश बेहद राहत देने वाली साबित होगी क्योंकि गर्मी के कारण खेतों और फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। इससे न केवल गर्मी से राहत बनी रहेगी बल्कि वर्षा जल संचयन और जल संसाधनों के लिए भी यह महत्वपूर्ण होगा। हालांकि तेज बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

स्थानीय लोगों ने इस बारिश का स्वागत करते हुए कहा कि यह गर्मी के इस कष्टकारी दौर को समाप्त करने वाली है। व्यापारियों और दुकानदारों ने भी मौसम में आए इस बदलाव से उम्मीद जताई है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में भीड़ अब बढ़ेगी और उनके व्यवसाय को फायदा होगा। हालांकि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे कुछ जगहों पर पेड़ गिरने और छोटी-मोटी नुकसान की भी खबरें मिली हैं। रांची में आज की झमाझम बारिश ने गर्मी की कड़ी तपिश को कम कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई है और मौसम को सुहाना बना दिया है।