Live

JHARKHAND NEWS

धनबाद में सरकारी जमीन पर कब्जा के विरोध में रणधीर वर्मा चौक धरना दे रहे बिरंचन पांडे का ग्रामीणों के किया विरोध

S
Srishtyलेखक

धनबाद में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर गुरुवार को अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली। एक ओर पंडुकी निवासी बिरंचन पांडे व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे हैं, तो दूसरी ओर पंडुकी गांव के दर्जनों ग्रामीण उनके धरने के विरोध में पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए।बिरंचन पांडे का आरोप है कि व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी ने पंडुकी में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसको लेकर उन्होंने उपायुक्त से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है और रणधीर वर्मा चौक पर धरना दे रहे हैं।

वहीं, व्यवसायी कृष्ण मुरारी चौधरी ने बिरंचन पांडे के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बिरंचन पांडे और उनके भतीजे ने जमीन के एवज में उनसे छह लाख रुपये लिए हैं। जब वे अपने पैसे वापस मांगते हैं, तो उन पर झूठे मुकदमे और तरह-तरह के आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिरंचन पांडे उनके संस्थान में काम करने वाले मजदूरों को धमकाते हैं। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।

इधर, पंडुकी के ग्रामीण उमाचरण महतो सहित दर्जनों लोगों ने बिरंचन पांडे के धरने का विरोध किया। फिलहाल जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें