Live

JHARKHAND NEWS

तेतुलमारी में मवेशी चोरी का बढ़ा आतंक कार में बछड़े लादकर ले जाते चोर सीसीटीवी में कैद

S
Srishtyलेखक

तेतुलमारी थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों से मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 10 दिनों के भीतर तेतुलियाटांड़ और नगरी कला बस्ती से चार मवेशियों के चोरी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि मवेशी चोर अब वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों द्वारा मवेशियों को कार में लादकर ले जाने की फुटेज सामने आई है।

बताया जाता हैं की नगरी कला बस्ती निवासी सुभाष महतो के दो मवेशी 27 सितंबर को 8 लेन सड़क पर सर्वमंगला स्कूल के समीप से चोरी हो गए। वहीं इससे पहले 20 सितंबर की रात सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग स्थित तेतुलियाटांड़ बस्ती के पास से नकुल कुमार के दो मवेशी गायब हो गए थे।

काफी खोजबीन के बाद भी मवेशियों का सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में कुछ लोग रात के अंधेरे में मवेशियों को जबरन कार में लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोनों पीड़ित पशुपालकों ने तेतुलमारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से मवेशियों की बरामदगी और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों में भय और आक्रोश का माहौल है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें