JHARKHAND NEWS
RPF Ranchi ने ऑपरेशन “NARCOS” के तहत 12.7 किलो अवैध गांजा के साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन “NARCOS” के तहत RPF फ्लाइंग टीम/रांची एवं RPF पोस्ट/रांची की संयुक्त टीम ने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01(A) पर जांच के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। जांच के दौरान असगर खान, उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी रोहतास, बिहार के पास से काले रंग के पिट्ठू बैग एवं मिट्टी रंग के ट्रॉली बैग में कुल 09 पैकेट संदिग्ध गांजा बरामद किया गया। DD Kit से जांच करने पर पदार्थ गांजा पाया गया। कुल 12.700 किलोग्राम गांजा, अनुमानित मूल्य ₹6,35,000/- को विधिवत तौलकर पैक एवं सील किया गया।
उसके पास से झारसुगुड़ा से रांची का एक अनारक्षित रेलवे टिकट भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे उक्त मादक पदार्थ ओडिशा के बौध में राजा नामक व्यक्ति द्वारा दिया गया था। वह बस से बौध से झारसुगुड़ा पहुंचा तथा ट्रेन संख्या 13426 एक्सप्रेस से रांची आया था।बरामद गांजा, रेलवे टिकट एवं संबंधित जब्ती दस्तावेजों सहित आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई एवं NDPS Act के तहत मामला दर्ज करने हेतु GRP/रांची को सुपुर्द किया गया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।