JHARKHAND NEWS
SIR के खिलाफ INDIA गठबंधन का हल्लाबोल, 6 अक्टूबर को गिरिडीह में निकलेगा
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर INDIA गठबंधन ने आंदोलन को धार देने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नया परिषदन भवन में गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर 6 अक्टूबर को गिरिडीह में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालने की घोषणा की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेव डेमोक्रेसी’ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 6अक्टूबर को गिरिडीह में अंबेडकर चौक से प्रतिवाद मार्च निकलेगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगा।नेताओं ने SIR के दौरान मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। माले नेता राजेश सिन्हा और राजद नेता गिरेंद्र यादव ने कहा कि मार्च में कांग्रेस, झामुमो, माले, राजद समेत INDIA गठबंधन के बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
गिरिडीह से नफीस अजहर की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।